दिल्लीराष्ट्रीय

दिल्ली फतेहपुरी में श्री श्याम बाबा के संकीर्तन पूजा अर्चना में पहुंची– CMरेखा गुप्ता 

नई दिल्ली 2 मार्च : श्री श्याम कृपा मंडल खारी बावली, दिल्ली ने आज अपने 21वें वार्षिक श्री श्याम संकीर्तन महोत्सव का आयोजन फतेहपुरी स्थित नेशनल क्लब में किया जिसमे

श्रद्धेय पूनम दीदी (वृंदावन), महाराज चित्र विचित्र (वृंदावन), हरमहेन्द्र सिंह रोमी (झारखंड), श्री श्याम मंदिर दिल्ली के बबली जी महाराज के आलावा सुश्री हर्षिता रस्तोगी और सुश्री रिकू गोयल के संकीर्तन का श्याम भक्तों के साथ दिल्ली भाजपा अध्यक्ष श्री वीरेन्द्र सचदेवा, दिल्ली की मुख्य मंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता, केन्द्रीय राज्य मंत्री श्री हर्ष मल्होत्रा, सांसदो श्री योगेन्द्र चांदोलिया, श्रीमती कमलजीत सहरावत एवं सुश्री बाँसुरी स्वराज, दिल्ली सरकार के मंत्री श्री आशीष सूद, सरदार मनजिंदर सिंह सिरसा, श्री कपिल मिश्रा के आलावा अनेक विधायकों ने भी आनंद लिया।

इस अवसर पर श्रीमती रेखा गुप्ता एवं श्री वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है की आज इश्वर कृपा से दिल्ली में सनातनी सरकार है और हारे के सहारे श्याम सरकार की आशीष से हम दिल्ली के निर्माण, यमुना जी की सफाई और महिला सम्मान को कृतसंकल्प हैं।

श्री श्याम कृपा मंडल की ओर से पदाधिकारियों श्री प्रवीण शंकर कपूर, श्री योगेश गर्ग, श्री बालकिशन अग्रवाल, श्री विनोद सिंहल, श्री वरूण खेमका, श्री लव अग्रवाल, श्री नीरज गर्ग, श्री पंकज गोयल आदि ने गणमान्य भजन गायकों एवं विशेष अतिथियों का स्वागत किया।

Share This Post:-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *