उत्तराखण्डदिल्ली

गढ़वाल हितैषिणी सभा का प्रतिनिधिमंडल मिला मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से —

गढ़वाल भवन के लिए 12 कंप्यूटर व गढ़वाली चौक पर मूर्ति स्थापना की मांग

Amar sandesh दिल्ली।आज प्रातः 7:30 बजे गढ़वाल हितैषिणी सभा का एक प्रतिनिधिमंडल सभा अध्यक्ष सूरत सिंह रावत व महासचिव पवन कुमार मैठानी के नेतृत्व में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से उनके शालीमार बाग स्थित आवास पर मिला।
यह भेंटवार्ता अत्यंत सौहार्दपूर्ण और सकारात्मक रही। सभा ने मुख्यमंत्री के समक्ष गढ़वाल भवन को अनुदान स्वरूप 12 कंप्यूटर प्रदान करने की मांग रखी, जिससे वहां समाज के निर्धन, कमजोर एवं जरूरतमंद बच्चों और युवाओं को निःशुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण प्रदान किया जा सके।
इसके साथ ही प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता से यह भी अनुरोध किया कि गढ़वाल भवन के बाहर स्थित वीर चंद्र सिंह गढ़वाली चौक पर पेशावर कांड के नायक वीर चंद्र सिंह गढ़वाली की प्रतिमा स्थापित की जाए।

सभा ने दिल्ली सरकार के हाल ही में लिए गए निर्णय—प्रत्येक राज्य का स्थापना दिवस मनाने—के लिए मुख्यमंत्री को बधाई भी दी।
मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता ने सभा की सभी मांगों को सहर्ष स्वीकार करते हुए उन पर शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया।
प्रतिनिधिमंडल में शामिल पदाधिकारी एवं सदस्य:
अध्यक्ष: सूरत सिंह रावत
उपाध्यक्ष: अधिवक्ता शैलेन्द्र सिंह नेगी
महासचिव: पवन कुमार मैठानी
कोषाध्यक्ष: धीरेन्द्र सिंह रावत
संगठन सचिव: नागेन्द्र प्रसाद कंसवाल
सांस्कृतिक सचिव: वीरेन्द्र सिंह नेगी
साहित्यिक सचिव: जगत सिंह पवांर
कार्यकारिणी सदस्य: रेनू उनियाल, सीमा गुसांई, निर्मल कोटनाला, आनंद सिंह रावत, गोविन्द राम भट्ट, जगत सिंह असवाल
सभा सदस्य: प्रीतम सिंह गुसांई
यह मुलाकात कार्यकारिणी सदस्य आनंद सिंह रावत के विशेष प्रयासों से संभव हो सकी, जिसके लिए सभा की ओर से उनका विशेष धन्यवाद किया गया।
सभा उन सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों का हृदय से आभार प्रकट करती है, जो प्रातःकाल निर्धारित समय पर मुख्यमंत्री आवास पहुंचे।
विशेष रूप से हमारी मातृशक्ति का भी अभिनंदन किया गया, जिन्होंने सामाजिक कार्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का परिचय देते हुए समय पर उपस्थित होकर सभी के लिए प्रेरणा प्रस्तुत की।
यह आयोजन न केवल सभा की सक्रियता और उद्देश्य के प्रति निष्ठा को दर्शाता है, बल्कि समाजहित में संस्था की अग्रणी भूमिका को भी रेखांकित करता है।

Share This Post:-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *