उत्तराखण्डराष्ट्रीय

उत्तराखंड की महिला कृषक उद्यमियों को मिलेगा नया मंच, 7 अप्रैल को श्रीनगर गढ़वाल में राष्ट्रीय संगोष्ठी

Amar sandesh दिल्ली/श्रीनगर गढ़वाल।महिला सशक्तिकरण और सतत आजीविका को बढ़ावा देने की दिशा में 7 अप्रैल 2026 को हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय (HNBGU) के चौरास परिसर स्थित एकेडमिक एक्टिविटी सेंटर में “उत्तराखंड की महिला कृषक उद्यमी” विषय पर एक दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा।

इस संगोष्ठी का मुख्य विषय “Local Wisdom to Global Goals for Sustainable Livelihood” रखा गया है, जिसका उद्देश्य स्थानीय ज्ञान को वैश्विक पहचान दिलाना और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में सशक्त मंच प्रदान करना है।

महिलाओं को मिलेगा आत्मनिर्भरता का अवसर

इस आयोजन में प्रदेशभर की महिला कृषक उद्यमी अपने अनुभव साझा करेंगी। साथ ही विशेषज्ञों द्वारा आधुनिक तकनीक, विपणन और स्वरोजगार के नए अवसरों पर मार्गदर्शन दिया जाएगा, जिससे ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक मजबूती मिल सके।

इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन मोल्यार रिसोर्स फाउंडेशन, नई दिल्ली द्वारा किया जा रहा है, जबकि तकनीकी सहयोग ग्रामीण प्रौद्योगिकी विभाग (स्कूल ऑफ एग्रीकल्चर एंड एलाइड साइंस)हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय श्रीनगर गढ़वाल द्वारा प्रदान किया जा रहा है।

मोल्यार रिसोर्स फाउंडेशन द्वारा समय-समय पर जन-जागरूकता अभियान, सेमिनार, विचार गोष्ठियां और प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, जिससे समाज के विभिन्न वर्गों, विशेषकर महिलाओं और ग्रामीण समुदाय को सशक्त बनाया जा सके।

 संस्था संस्थापक दुर्गा सिंह भंडारी ने बताया कि संस्था समय-समय पर समाज और सरकार के बीच एक सेतु के रूप में कार्य करती है। संस्था का उद्देश्य आम जनता तक सरकारी योजनाओं की जानकारी पहुंचाना और जनहित में कार्य करना है।

उन्होंने कहा कि संस्था दिल्ली एवं देहरादून सहित उत्तराखंड के अनेक क्षेत्रों में लगातार सेमिनार, विचार गोष्ठियां एवं विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करती रही है।

स्थानीय से वैश्विक सोच की ओर कदम

कार्यक्रम में पारंपरिक कृषि ज्ञान, ऑर्गेनिक उत्पाद, वैल्यू एडिशन और महिला उद्यमिता को वैश्विक बाजार से जोड़ने पर विशेष फोकस रहेगा। विशेषज्ञों का मानना है कि उत्तराखंड की महिलाओं में अपार संभावनाएं हैं, जिन्हें सही मंच मिलने पर वे नई पहचान बना सकती हैं‌।

यह संगोष्ठी महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक बड़ा कदम साबित होगी और राज्य में स्वरोजगार व ग्रामीण विकास को नई दिशा देगी।

Share This Post:-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *