दिल्लीराष्ट्रीय

“LPG को लेकर सच्चाई आई सामने: देश में गैस की कोई कमी नहीं! रोज 28 लाख सिलेंडर डिलीवरी –इडियन ऑयल

अफवाहों के बीच बड़ी राहत की खबर, इंडियन ऑयल के उच्च अधिकारियों का दावा जमाखोरी पर सख्त कार्रवाई जारी

Amar sandesh नई दिल्ली।देश में रसोई गैस (LPG) की कमी को लेकर चल रही चर्चाओं और अफवाहों के बीच एक बड़ी राहत की खबर सामने आई है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन के उच्च अधिकारियों ने साफ तौर पर कहा है कि देश में एलपीजी की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है और कहीं भी किसी तरह की कमी नहीं है।
इंडियन ऑयल के अधिकारियों के हिसाब से मुताबिक, फिलहाल रोजाना करीब 28 लाख गैस सिलेंडर की डिलीवरी की जा रही है, जो पहले के सामान्य स्तर के बराबर है। यानी आम उपभोक्ताओं को घबराने की बिल्कुल जरूरत नहीं है।
डिजिटल सिस्टम से बढ़ी पारदर्शिता
सूत्रों का कहना है कि अब गैस बुकिंग सिस्टम पूरी तरह डिजिटल हो चुका है। करीब 87% बुकिंग SMS और IVRS के जरिए हो रही हैं, जिससे पूरी प्रक्रिया तेज और पारदर्शी बनी है। इसके साथ ही DAC (OTP आधारित डिलीवरी सिस्टम) लागू किया गया है, जिससे फर्जीवाड़े पर रोक लगी है।
कालाबाजारी करने वालों पर कड़ा एक्शन
सूत्रों के अनुसार, कुछ जगहों पर कालाबाजारी और जमाखोरी की शिकायतें जरूर सामने आई थीं, लेकिन उन पर तेजी से कार्रवाई की गई है।
7,500 से ज्यादा निरीक्षण
141 डीलरों पर कार्रवाई
5 डीलर निलंबित
68,000 छापे
855 FIR दर्ज
48,000+ सिलेंडर जब्त

इंडियन ऑयल के उच्च अधिकारियों ने साफ कहा है कि लोग किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें और बिना जरूरत गैस स्टॉक करने से बचें। देश में LPG की सप्लाई पूरी तरह सुचारू बनी हुई है।

Share This Post:-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *