Post Views: 0
Amar sandesh नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय के किरोड़ीमल महाविद्यालय के हिंदी विभाग द्वारा ‘सृजन संस्था’ के सहयोग से पद्मभूषण पं. विद्यानिवास मिश्र की जन्मशताब्दी के उपलक्ष्य में ‘भारतीय संस्कृति और लोक के स्वर’ विषय पर एक राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है। यह संगोष्ठी 21 अप्रैल को प्रातः 9 बजे से महाविद्यालय के स्वामी विवेकानंद सभागार में आयोजित होगी।
इस संगोष्ठी का उद्देश्य भारतीय संस्कृति की विविध लोक परंपराओं, जनजीवन और लोक अभिव्यक्तियों को अकादमिक विमर्श के केंद्र में लाना है। कार्यक्रम में देशभर के विद्वान, शोधार्थी और विद्यार्थी भारतीय लोक संस्कृति, परंपरा, साहित्य और सामाजिक जीवन से जुड़े विभिन्न आयामों पर अपने विचार प्रस्तुत करेंगे।
संगोष्ठी के लिए शोध-पत्र आमंत्रित किए गए हैं। शोध-पत्र की शब्द सीमा 2500 से 3000 शब्द तथा शोध-सार 250 से 500 शब्द निर्धारित की गई है। संदर्भ शैली एपीए नवीनतम पद्धति के अनुसार होगी तथा शोध-पत्र में न्यूनतम पाँच प्रमुख शब्द शामिल करना अनिवार्य होगा। चयनित शोध-पत्रों के प्रकाशन की भी योजना बनाई गई है।
शोध-सार भेजने की अंतिम तिथि 31 मार्च 2026 तथा पूर्ण शोध-पत्र भेजने की अंतिम तिथि 5 अप्रैल 2026 निर्धारित की गई है। संगोष्ठी में प्रतिभागिता ऑनलाइन तथा ऑफलाइन दोनों माध्यमों से संभव होगी। पंजीकरण शुल्क शिक्षकों के लिए 700 रुपये, शोधार्थियों के लिए 500 रुपये तथा विद्यार्थियों के लिए 200 रुपये रखा गया है।
आयोजन समिति ने देशभर के शिक्षकों, शोधार्थियों और विद्यार्थियों से इस संगोष्ठी में सक्रिय सहभागिता करने का आह्वान किया है। इच्छुक प्रतिभागी पंजीकरण लिंक के माध्यम से पंजीकरण कर सकते हैं तथा अपने शोध-पत्र hindidept@kmc.du.ac.in ईमेल पर भेज सकते हैं।
इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. दिनेश खट्टर का सान्निध्य रहेगा। आयोजन की रूपरेखा हिंदी विभाग की विभागाध्यक्ष प्रो. शोभा कौर के मार्गदर्शन में तैयार की गई है। कार्यक्रम के परामर्शदाता के रूप में प्रो. नामदेव तथा डॉ. ऋतु वाचस्पति गुप्ता सहित कई शिक्षाविद जुड़े हुए हैं।
संगोष्ठी के सफल आयोजन के लिए आयोजन समिति के सदस्य डॉ. देवप्रकाश, डॉ. अमन कुमार, डॉ. मनोज कुमार और डॉ. शैलेन्द्र सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं।
आयोजन से संबंधित अधिक जानकारी के लिए इच्छुक प्रतिभागी दिए गए संपर्क सूत्रों पर भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
https://forms.gle/3ftoTSVDc6gZAsWs7
Like this:
Like Loading...
Related