दिल्लीराज्यराष्ट्रीय

लिंगानुपात में निरंतर वृद्धि के लिए  छत्तीसगढ़ का रायगढ़ जिला  राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित 

 दिल्ली,  छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया हे। रायगढ़ जिले को बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम में उल्लेखनीय कार्य के लिए केन्द्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा पुरस्कृत किया गया है। केन्द्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती स्मृति ईरानी ने रायगढ़ कलेक्टर  यशवंत कुमार को दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित किया। उल्लेखनीय है कि रायगढ़ जिले ने पिछले पांच वर्षो में जन्म आधारित लिंगानुपात में देशभर में बेहतरीन प्रदर्शन किया है। वर्ष 2014-15 से वर्ष 2018-19 के मध्य जन्म आधारित लिंगानुपात में रायगढ़ जिले का प्रदर्शन उत्कृष्ट रहा है। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय भारत शासन द्वारा देशभर के 5 राज्यों एवं 10 चयनित जिलों को सम्मानित किया गया है,जिनमें से रायगढ़ एक है।
Share This Post:-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *