Post Views: 0
Amar sandesh नई दिल्ली सार्वजनिक क्षेत्र के अग्रणी बैंक पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) द्वारा वित्तीय सेवा विभाग (डीएफएस) परिसर में एक विशेष सैलरी अकाउंट फेसीलिटेशन कैंप का आयोजन किया गया। इस पहल का उद्देश्य केंद्र सरकार के कर्मचारियों को उनके कार्यस्थल के निकट सुरक्षित, सुविधाजनक और व्यापक बैंकिंग सेवाएँ उपलब्ध कराना है।
कार्यक्रम का उद्घाटन वरिष्ठ अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति में किया गया। इस अवसर पर वित्तीय सेवा विभाग के सचिव एम. नागराजू ने कहा कि इस प्रकार के फेसीलिटेशन कैंप केंद्र सरकार के कर्मचारियों तक आधुनिक बैंकिंग सेवाओं की सहज पहुँच सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने पीएनबी द्वारा कर्मचारियों की वित्तीय आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए नवाचारपूर्ण और समावेशी समाधान उपलब्ध कराने के प्रयासों की सराहना की।
पीएनबी के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी अशोक चांद ने अपने संबोधन में कहा कि बैंक कर्मचारियों को सरल, सुरक्षित और डिजिटल बैंकिंग अनुभव प्रदान करने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि सैलरी अकाउंट फेसीलिटेशन कैंप के माध्यम से कर्मचारियों को बीमा, ऋण, डिजिटल भुगतान तथा लाइफस्टाइल लाभों सहित अनेक समग्र वित्तीय सेवाएँ एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई जा रही हैं, जिससे उनका वित्तीय प्रबंधन और अधिक सुदृढ़ होगा।
सैलरी अकाउंट फेसीलिटेशन कैंप के अंतर्गत कर्मचारियों को निम्नलिखित प्रमुख सुविधाएँ प्रदान की गईं: व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा और हवाई दुर्घटना कवर,टर्म लाइफ इंश्योरेंस, हॉस्पिटल लाभ तथा निःशुल्क वार्षिक स्वास्थ्य जांच के साथ वेलनेस प्रोग्राम क्रेडिट/ओवरड्राफ्ट सुविधाएँ और त्वरित बैंकिंग सेवाएँआवास, वाहन, शिक्षा एवं व्यक्तिगत ऋण पर प्रतिस्पर्धी ब्याज दरें आकर्षक ऑफ़र्स के साथ निःशुल्क डेबिट कार्ड, जिसमें शॉपिंग, यात्रा, मनोरंजन एवं अन्य लाइफस्टाइल श्रेणियों पर विशेष लाभआजीवन निःशुल्क क्रेडिट कार्ड की सुविधा
इस पहल से न केवल कर्मचारियों को बेहतर वित्तीय प्रबंधन में सहायता मिलेगी, बल्कि डिजिटल और सुरक्षित बैंकिंग सेवाओं तक उनकी सहज पहुँच भी सुनिश्चित होगी। पीएनबी का यह प्रयास सार्वजनिक क्षेत्र के कर्मचारियों की वित्तीय आवश्यकताओं के अनुरूप समर्पित, पारदर्शी और ग्राहक-केंद्रित सेवाएँ प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
Like this:
Like Loading...
Related