Uncategorized

“ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड ने पार किया ₹20,000 करोड़ का ऐतिहासिक आंकड़ा – ‘2047 तक सबके लिए बीमा’ के लक्ष्य को मिली मजबूती”

मोटर, स्वास्थ्य और खुदरा बीमा में तेज़ बढ़त, सार्वजनिक क्षेत्र की बीमा कंपनियों पर बढ़ा जनविश्वास

Amar sandesh नई दिल्ली। ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड ने वित्त वर्ष 2025-26 में ₹20,000 करोड़ के सकल प्रीमियम का आंकड़ा पार कर एक ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज की है। यह उपलब्धि देशभर के पॉलिसीधारकों, मध्यस्थों और अन्य हितधारकों के बीच कंपनी तथा सार्वजनिक क्षेत्र की बीमा कंपनियों पर बढ़ते भरोसे का मजबूत प्रमाण है।

यह प्रगति केंद्र सरकार के ‘2047 तक सबके लिए बीमा’ के संकल्प के अनुरूप है, जिसका उद्देश्य देश के हर नागरिक तक वित्तीय सुरक्षा और जोखिम संरक्षण की पहुंच सुनिश्चित करना है।

कंपनी की इस प्रभावशाली वृद्धि में समूह व्यक्तिगत दुर्घटना, स्वास्थ्य, अग्नि और विशेष रूप से मोटर बीमा क्षेत्रों का अहम योगदान रहा है। मोटर बीमा कंपनी के विकास का मुख्य आधार बना हुआ है,निजी कार बीमा में 14.5 लाख से अधिक पॉलिसियां, ₹869 करोड़ का प्रीमियम,दोपहिया बीमा में 15.5 लाख पॉलिसियां, ₹143 करोड़ का प्रीमियम,मालवाहक वाणिज्यिक वाहन बीमा में 4.82 लाख पॉलिसियां, ₹1725 करोड़ का प्रीमियम

ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड ने बदलते समय के साथ अपने बीमा उत्पादों को भी सशक्त किया है। ‘ओरिएंटल संपूर्ण स्वास्थ्य सुरक्षा’, ड्रोन बीमा, आयोजन बीमा और सीमा शुल्क बीमा जैसी योजनाओं के माध्यम से कंपनी ने नए जोखिम क्षेत्रों को कवर करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। साथ ही, पैरामीट्रिक बीमा पॉलिसियां, शून्य मूल्यह्रास व्यापक बीमा योजनाएं (दीर्घकालिक विकल्पों सहित) और जमानत बांड बीमा जैसे भविष्य उन्मुख उत्पाद भी जल्द पेश किए जाने की तैयारी में हैं।

इस उपलब्धि के पीछे कंपनी के कर्मचारियों की कड़ी मेहनत, कार्यकुशलता और ग्राहकों के प्रति समर्पण को प्रमुख कारण माना गया है। विभाग ने कर्मचारियों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने सेवा गुणवत्ता और कार्य संचालन में उत्कृष्टता का परिचय दिया है।

सरकार ने भी सार्वजनिक क्षेत्र की बीमा कंपनियों को विस्तार, नवाचार और सेवा सुदृढ़ीकरण के लिए निरंतर सहयोग देने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है, ताकि देश के हर वर्ग को बीमा सुरक्षा का लाभ मिल सके।

ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड की यह उपलब्धि केवल एक आर्थिक उपलब्धि नहीं, बल्कि ‘सुरक्षित भारत’ के निर्माण की दिशा में बढ़ते जनविश्वास, व्यापक बीमा पहुंच और आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर राष्ट्र का सशक्त संकेत है।

Share This Post:-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *