Post Views: 0
Amar sandesh दिल्ली।भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी द्वारा नियुक्त जिला पर्यवेक्षक पूर्व मंत्री मध्यप्रदेश सरकार श्री सुखदेव पांसे (एआईसीसी पर्यवेक्षक) एवं दिल्ली प्रदेश पर्यवेक्षक श्री राजेश लिलोठिया के साथ-साथ प्रदेश प्रभारी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता श्री शिव भाटिया और प्रदेश कांग्रेस नेता श्री जगजीवन शर्मा के मार्गदर्शन में कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय नेता श्री राहुल गांधी के आह्वान पर “संगठन सृजन अभियान” के अंतर्गत कृष्णा नगर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद के गठन की प्रक्रिया जारी है।
इस प्रक्रिया के चलते कृष्णा नगर जिला कांग्रेस क्षेत्र में काफी उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है। कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और जोश है। जिले के अंतर्गत आने वाले विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों से कई वरिष्ठ और सक्रिय कार्यकर्ता जिला अध्यक्ष पद के लिए अपने दावे प्रस्तुत कर रहे हैं। कार्यकर्ताओं की एकजुट आवाज है कि नया जिला अध्यक्ष ऐसा हो जो पार्टी हित में कार्य करे, सभी को साथ लेकर चले और जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत बनाए। सभी का मानना है कि आने वाला समय कांग्रेस पार्टी के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है, क्योंकि कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय नेता श्री राहुल गांधी के नेतृत्व में 2027 के निगम चुनाव और उसके बाद लोकसभा चुनाव होने हैं।
इन्हीं चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए कांग्रेस पार्टी संगठन को मजबूत करने और कमियों को दूर करने के उद्देश्य से “संगठन सृजन अभियान” चला रही है, ताकि योग्य और समर्पित कार्यकर्ता आगे आएं और जमीनी स्तर पर पार्टी को सशक्त बनाया जा सके।
इस संबंध में जानकारी देते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एडवोकेट हरीश गोला, महासचिव ( लीगल व ह्यूमन राइट्स डिपार्टमेंट), दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी लीगल ने कहा कि दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के लोकप्रिय, कर्मठ नेता अध्यक्ष श्री देवेन्द्र यादव जी के नेतृत्व में यह अभियान सफलतापूर्वक आगे बढ़ रहा है। कार्यकर्ताओं और आम जनता को विश्वास है कि संगठन की मजबूती के साथ कांग्रेस पार्टी भविष्य में बेहतर प्रदर्शन करेगी। एडवोकेट श्री गोला ने बताया कि हमारे नेता श्री राहुल गांधी जी की दूरदर्शी सोच और नेतृत्व के कारण कांग्रेस पार्टी निश्चित रूप से आने वाले समय में सत्ता में वापसी करेगी और देश की सेवा करने का अवसर प्राप्त करेगी। उन्होंने यह भी कहा कि आज भी लोगों में कांग्रेस के प्रति गहरा विश्वास बना हुआ है।
Like this:
Like Loading...
Related