राजस्थान की धोरों वाली धरती पर, जहाँ बालोतरा की रेत और प्राचीन श्रद्धा का संगम होता है, भक्ति का एक ऐसा अनूठा अनुष्ठान अपने पूर्णता की ओर बढ़ रहा है जिसकी मिसाल मिलना मुश्किल है। यह सच्चाई है श्री ललिता महायज्ञ की श्रद्धा की एक 365 दिवसीय यात्रा, जो 2025 में चैत्र मास की षष्ठी से प्रारंभ हुई और अब 24 मार्च 2026 को एक ऐतिहासिक समापन की ओर अग्रसर है।



