अन्य राज्यदिल्लीराष्ट्रीय

पत्रकारिता समाज का आईना है’– डॉ. सुदीप्त मिद्दे

Amar sandesh कोलकात्ता । “पत्रकारिता समाज का आईना होता है । विभिन्न भाषाओं की पत्रकारिता ने देश की स्वतंत्रता एवं विकास में यहां भूमिका निभाई है।” ये उद्गार हैं सेंट पॉल्स कैथेड्रल मिशन कॉलेज के अध्यक्ष डॉ. सुदीप्त मिद्दे के जो ‘पत्रकारिता के विविध आयाम’ विषयक छात्र-संगोष्ठी में बोल रहे थे।

विद्यार्थियों ने भारतेंदुयुगीन पत्रकारिता, द्विवेदीयुगीन पत्रकारिता, प्रेमचंदयुगीन पत्रकारिता, समकालीन पत्रकारिता, आजादी में पत्रकारिता की भूमिका, आज, हिंदोस्थान, हंस, उदंत मार्तंड, सोशल मीडिया की पत्रकारिता आदि पत्रकारिता से संबंधित विषयों पर अपनी प्रस्तुति दी। विभाग के षष्ठम्, तृतीय एवं प्रथम सत्र के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया जिसमें प्रथम, द्वितीय, तृतीय, चतुर्थ एवं पंचम पुरस्कार क्रमशः पलक सिंह, सुमन कुमारी गोंड़, नारायण पाण्डेय, सोनू कुमारी दास और अमरनाथ राय को प्रदान किया गया तथा अन्य प्रतिभागियों को प्रोत्साहन पुरस्कार दिया गया । हिन्दी विभागाध्यक्ष डॉ. कमलेश पाण्डेय ने स्वागत भाषण में हिन्दी पत्रकारिता के 200 वर्ष पूरे हो रहे हैं । लोकतंत्र में यह स्तम्भ की तरह काम करता है । यह समाज को दिशा देने, व्यक्तित्व को परिमार्जित करने और राजनीति के लिए नैतिक पाठ दिखने का कार्य करता है। हिन्दी विभाग की प्राध्यापिका प्रो. आरती यादव ने कहा कि भारत में आधुनिक पत्रकारिता की नींव डालने वाले आयरलैण्ड में जन्मे अंग्रेज पत्रकार जेम्स औगस्टस हिकी थे जो 1780 ई. बंगाल गजट नामक अंग्रेजी की साप्ताहिक पत्रिका निकालने का प्रयास किया। तब से पत्रकारिता के लिए अन्य भाषाओं में द्वार खुल गए । बांग्ला विभाग के वरिष्ठ प्रोफेसर डॉ. शेख मकबूल इस्लाम ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि पत्रकारिता के आरंभिक प्रयासों में ईसाइयों का बहुत योगदान है जिन्होंने छपाईखाना की स्थापना की थी।
कार्यक्रम का कुशल संचालन किया प्रो. परमजीत कुमार पंडित ने और धन्यवाद ज्ञापन किया प्रो. प्रीतम रजक ने। इस अवसर पर बांग्ला विभाग की अध्यक्ष डॉ. प्रमा पाल ने विद्यार्थियों के सुंदर प्रस्तुति के लिए बधाई एवं शुभकामनाएँ दी। कार्यक्रम को सफल बनाने में साहिल साव, अंकित मण्डल, साहिल कुमार दास, प्रिय झा, सुजल पासवान आदि विद्यार्थियों एवं कार्यालय सहायक जितेंद्र नायक और रमेश नायक की मुख्य भूमिका रही ।

Share This Post:-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *