दिल्लीराष्ट्रीय

यशोभूमि में भारत ऊर्जा शिखर सम्मेलन 2026: संयुक्त सचिव शशांक मिश्रा ने PFC पवेलियन का किया दौरा

अमर संदेश, नई दिल्ली। दिल्ली के द्वारका स्थित यशोभूमि में आयोजित भारत ऊर्जा शिखर सम्मेलन 2026 के दौरान ऊर्जा मंत्रालय के संयुक्त सचिव शशांक मिश्रा ने पावर फाइनेंस कॉरपोरेशन (PFC) के पवेलियन का दौरा किया। इस अवसर पर PFC की चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक परमिंदर चोपड़ा ने उनका स्वागत किया।

दौरे के दौरान श्री मिश्रा को PFC द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं, तकनीक आधारित पहल और ऊर्जा क्षेत्र में किए जा रहे नवाचारों की विस्तृत जानकारी दी गई। उन्होंने पावर सेक्टर में PFC की भूमिका और उसके तकनीकी समाधान की सराहना की।

इस दौरान पावर सेक्टर में हो रहे महत्वपूर्ण विकासों को लेकर अधिकारियों के बीच सार्थक चर्चा भी हुई। श्री मिश्रा ने कहा कि इस प्रकार के संवाद और सहभागिता से ऊर्जा क्षेत्र को और अधिक मजबूत, कुशल एवं भविष्य के लिए तैयार बनाने में मदद मिलेगी।

PFC के अधिकारियों ने बताया कि संस्था देश के ऊर्जा क्षेत्र को वित्तीय मजबूती प्रदान करने के साथ-साथ आधुनिक तकनीकों को अपनाकर उसे अधिक प्रभावी बनाने के लिए प्रतिबद्ध है ।

Share This Post:-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *