Uncategorizedदिल्लीराष्ट्रीयहरियाणा

यशोभूमि में भारत ऊर्जा शिखर सम्मेलन 2026-एनएचपीसी अधिकारियों ने ‘मेक इन इंडिया’ के तहत वेंडर विकास पर दिया जोर

अमर संदेश, नई दिल्ली।दिल्ली के द्वारिका स्थित यशोभूमि में आयोजित भारत ऊर्जा शिखर सम्मेलन 2026 के दौरान ‘Vendor Development – Make in India for Power Generation’ विषय पर आयोजित सत्र में एनएचपीसी के वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लेते हुए ऊर्जा क्षेत्र में वेंडर विकास को मजबूत करने पर बल दिया।सत्र में अमिताभ झा, कार्यकारी निदेशक (Contracts–E&M), एनएचपीसी तथा लखमी चंद, ग्रुप जनरल मैनेजर (Contracts–E&M), एनएचपीसी ने हिस्सा लिया। चर्चा के दौरान दोनों अधिकारियों ने पावर जनरेशन सेक्टर में बेहतर वेंडर डेवलपमेंट प्रथाओं पर विस्तार से विचार साझा किए।

उन्होंने कहा कि ‘मेक इन इंडिया’ पहल को गति देने के लिए स्थानीय निर्माताओं और आपूर्तिकर्ताओं को प्रोत्साहन देना आवश्यक है। एनएचपीसी द्वारा वेंडर विकास के क्षेत्र में किए जा रहे विभिन्न प्रयासों को रेखांकित करते हुए उन्होंने बताया कि कंपनी पारदर्शी प्रक्रियाओं, गुणवत्ता मानकों और नवाचार को बढ़ावा देकर मजबूत सप्लाई चेन तैयार कर रही है।

अधिकारियों ने यह भी उल्लेख किया कि वेंडर डेवलपमेंट के जरिए न केवल परियोजनाओं की लागत और समय-सीमा में सुधार संभव है, बल्कि इससे देश में आत्मनिर्भरता को भी बल मिलेगा।

कार्यक्रम में देशभर से ऊर्जा क्षेत्र के विशेषज्ञ, उद्योग प्रतिनिधि और नीति-निर्माता शामिल हुए, जिन्होंने भारत के ऊर्जा भविष्य को सशक्त बनाने पर मंथन किया।

Share This Post:-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *