Wednesday, February 18, 2026
Latest:
Uncategorized

घिटोरनी में सीआईआई-एनबीसीसी प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन, युवाओं की रोजगार क्षमता बढ़ाने पर जोर

Amar sandesh नई दिल्ली। श्रीनिवास कटिकिथला, सचिव, आवास और शहरी कार्य मंत्रालय ने दिल्ली के घिटोरनी स्थित सीआईआई-एनबीसीसी प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन किया। इस अवसर पर श्री रवि कुमार अरोड़ा, संयुक्त सचिव, एमओएचयूए; के. पी. महादेवास्वामी, अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, एनबीसीसी; तथा डॉ. सुमन कुमार, निदेशक (वाणिज्य) एनबीसीसी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
भारत में कौशल अंतर को कम करने और युवाओं की रोजगार क्षमता बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए एनबीसीसी और भारतीय उद्योग परिसंघ ने घिटोरनी में एक बहु-कौशल प्रशिक्षण संस्थान (एमएसटीआई) तथा मॉडल करियर सेंटर (एमसीसी) की स्थापना के लिए सहयोग किया है। यह पहल उद्योग-उन्मुख कौशल उपलब्ध कराकर युवाओं को सशक्त बनाने और आर्थिक विकास को गति देने की दिशा में अहम कदम मानी जा रही है।
इन प्रशिक्षण कार्यक्रमों से दिल्ली एवं आसपास के क्षेत्रों के युवाओं को प्रत्यक्ष लाभ मिलने की उम्मीद है, जिससे वे उद्योग की बदलती आवश्यकताओं के अनुरूप आवश्यक कौशल प्राप्त कर सकेंगे। करियर काउंसलिंग, जॉब फेयर और उद्योग से समन्वय के माध्यम से यह पहल न केवल प्रत्यक्ष रोजगार के अवसर उपलब्ध कराएगी, बल्कि रोजगार के स्पष्ट मार्ग भी सुनिश्चित करेगी।
कार्यक्रम के अंतर्गत उद्योग-अनुरूप ब्रिज कोर्स भी संचालित किए जाएंगे, जिनका उद्देश्य युवाओं को पुनः कौशल प्रदान करना और उनके कौशल का उन्नयन करना है, ताकि वे रिटेल, विनिर्माण, बीपीओ और लॉजिस्टिक्स जैसे क्षेत्रों में आधुनिक कार्यबल की मांगों के अनुरूप तैयार हो सकें।

Share This Post:-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *