Uncategorized

आईजीएल नेतृत्व ने पेट्रोलियम मंत्रालय के संयुक्त सचिव से की शिष्टाचार भेंट, सीजीडी विस्तार पर हुई महत्वपूर्ण चर्चा

आईजीएल नेतृत्व ने पेट्रोलियम मंत्रालय के संयुक्त सचिव से की शिष्टाचार भेंट, सीजीडी विस्तार पर हुई महत्वपूर्ण चर्चा

Amar sandesh नई दिल्ली।इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (IGL) के प्रबंध निदेशक कमल किशोर चाटीवाल एवं निदेशक (वाणिज्य) मोहित भाटिया ने पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय में नव नियुक्त संयुक्त सचिव (जीपी) आलोक त्रिपाठी से शिष्टाचार भेंट की।

इस अवसर पर आईजीएल के वरिष्ठ नेतृत्व ने संयुक्त सचिव को कंपनी की वर्तमान कार्यप्रणाली, चल रही आधारभूत संरचना परियोजनाओं तथा भविष्य की रणनीतिक योजनाओं से अवगत कराया। विशेष रूप से सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन (CGD) नेटवर्क के विस्तार को लेकर विस्तृत प्रस्तुति दी गई।

बैठक के दौरान स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में गैस वितरण की बढ़ती भूमिका और शहरी क्षेत्रों में पर्यावरण अनुकूल ईंधन की उपलब्धता सुनिश्चित करने पर भी चर्चा हुई। आईजीएल ने अपने विस्तार योजनाओं के माध्यम से अधिक से अधिक शहरों एवं उपभोक्ताओं तक प्राकृतिक गैस पहुंचाने की प्रतिबद्धता दोहराई।

संयुक्त सचिव आलोक त्रिपाठी ने कंपनी के प्रयासों की सराहना करते हुए ऊर्जा क्षेत्र में सतत विकास और बुनियादी ढांचे के सुदृढ़ीकरण पर बल दिया।

इस मुलाकात को गैस वितरण क्षेत्र में सहयोग और विकास को नई दिशा देने की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Share This Post:-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *