कारोबारदिल्लीराष्ट्रीय

एनबीसीसी के कार्यपालक निदेशक (वित्त) सीए विजय कुमार चौधरी को आईसीएआई का प्रतिष्ठित ‘सीए सीएक्सओ अवार्ड’

Amar sandesh नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र की अग्रणी कंपनी एनबीसीसी (इंडिया) लिमिटेड ने बताया कि उसके कार्यपालक निदेशक (वित्त) सी.ए. विजय कुमार चौधरी को वर्ल्ड ऑफ फाइनेंस एंड अकाउंटिंग (WOFA) 2026 के दौरान आयोजित 19वें आईसीएआई अवार्ड्स में प्रतिष्ठित “सी.ए. सीएक्सओ फॉर लार्ज कॉर्पोरेट सर्विसेज” सम्मान से अलंकृत किया गया है।
यह पुरस्कार संसद के अधिनियम द्वारा स्थापित सांविधिक निकाय इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) द्वारा उन विशिष्ट पेशेवरों को प्रदान किया जाता है, जिन्होंने वित्तीय अभिशासन, कॉर्पोरेट प्रबंधन, सत्यनिष्ठा और नेतृत्व के क्षेत्र में उत्कृष्ट मानदंड स्थापित किए हैं।
यह सम्मान विजय कुमार चौधरी की अनुकरणीय पेशेवर उपलब्धियों तथा उनके रणनीतिक वित्तीय नेतृत्व की पुष्टि करता है, जिसके परिणामस्वरूप एनबीसीसी के वित्तीय प्रबंधन ढांचे और अभिशासन मानकों में उल्लेखनीय सुदृढ़ता आई है।
उल्लेखनीय है कि आईसीएआई ने उनके उत्कृष्ट योगदान को दूसरी बार मान्यता दी है। इससे पूर्व वर्ष 2019 में 12वें आईसीएआई लीडर्स एंड बिजनेस एक्सीलेंस अवार्ड्स में उन्हें “सी.ए. अचीवर – इंफ्रास्ट्रक्चर एंड कंस्ट्रक्शन सेक्टर” सम्मान से नवाज़ा गया था।
इन पुरस्कारों से मजबूत वित्तीय कार्यप्रणाली, पारदर्शी अभिशासन व्यवस्था और सतत संस्थागत उत्कृष्टता के प्रति एनबीसीसी की दृढ़ प्रतिबद्धता पर मुहर लगती है। कंपनी अपने वरिष्ठ नेतृत्व के मार्गदर्शन में हितधारकों के लिए निरंतर मूल्य सृजन करते हुए उत्तरदायित्व और वित्तीय प्रबंधन के उच्चतम मानकों को बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है।

Share This Post:-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *