“शहरी भारत में PNG क्रांति की रफ्तार तेज करने की तैयारी, 50 लाख नए कनेक्शन का लक्ष्य”
अमर चंद्र
अमर चंद्र
बैठक में शहरी क्षेत्रों में बढ़ती ऊर्जा मांग के बीच स्वच्छ ईंधन के रूप में PNG की पहुंच बढ़ाने और सेवा वितरण को अधिक कुशल बनाने पर जोर दिया गया। पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय की प्रस्तुति में बताया गया कि PNG नेटवर्क का विस्तार तेजी से हो रहा है, हालांकि नगर निकायों से अनुमति में देरी, राइट ऑफ वे (ROW) स्वीकृतियां और उच्च शुल्क जैसी चुनौतियां सामने आ रही हैं।