दिल्लीहमारी संस्कृति

रंगों में घुलता सौहार्द: होली मंगल मिलन समारोह में एकता और प्रेम का संदेश

Amar sandesh दिल्ली। रंग, उमंग और आपसी सौहार्द के पावन पर्व होली के शुभ अवसर पर शकरपुर नागरिक सेवा मंच के तत्वावधान में होली मंगल मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन शनिवार, 28 फरवरी 2026 को सायं 5:00 बजे मनोकामना सिद्ध दुर्गा मंदिर, कार बाजार के पास, स्कूल ब्लॉक, शकरपुर में संपन्न होगा।

होली केवल रंगों का उत्सव नहीं, बल्कि आपसी भेदभाव, मनमुटाव और बैर को भुलाकर प्रेम, भाईचारे और सामाजिक एकता के रंग में रंग जाने का पर्व है। इसी भावना को साकार करने के उद्देश्य से यह पारिवारिक एवं सौहार्दपूर्ण आयोजन किया जा रहा है, जिसमें क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता, युवा एवं महिलाएं भाग लेंगे।

आयोजन समिति ने क्षेत्रवासियों से विनम्र अनुरोध किया है कि वे अपने इष्ट-मित्रों एवं परिवार सहित पधारकर इस समारोह की गरिमा बढ़ाएं और सामाजिक समरसता के इस उत्सव को यादगार बनाएं। मंच का उद्देश्य है कि होली के अवसर पर समाज में आपसी प्रेम, सद्भाव और सहयोग की भावना और अधिक प्रगाढ़ हो।

शकरपुर नागरिक सेवा मंच द्वारा आयोजित यह होली मंगल मिलन समारोह सामाजिक एकता, सांस्कृतिक परंपराओं और सामुदायिक सहभागिता का प्रतीक बनेगा।

 अमर संदेश को समाजसेवी एवं उद्यमी प्रवीण शर्मा ने बताया कि यह आयोजन बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा।

Share This Post:-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *