दिल्लीराज्यराष्ट्रीय

जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आया भूम्याल विकास मंच

अमर चंद्र: दिल्ली। भुम्याल विकास मंच विनोद नगर दिल्ली ने एक ऐसी पहल शुरू कर ग्रुप के सभी सदस्यों से अपील की कि हम सब लोग मिलकर इस विकट समय मे समाज के लोगो कि मदद की पहल करे|

इस महामारी के समय जिनकी नौकरियां चली गई जिनको खाने की दिक्कत है, उन लोगों के लिए कुछ राशन देने की पहल करें। देश इस समय कोरोना की दूसरी लहर से जूझ रहा है। इस बार इस महामारी ने महानगरों के साथ-साथ गांव -गांव में अपने पैर पसार रखे हैं। लॉकडाउन के कारण कई लोग जो रोजमर्रा की कमाई करते थे उनके साथ बीमारी के साथ-साथ कई दिक्कतें खड़ी हो गई। भुम्याल विकास मंच के अध्यक्ष दयाल सिंह नेगी ने बताया कि सभी सदस्यों ने आपस में वार्तालाप करके एक धनराशि एकत्रित कर विनोद नगर क्षेत्र में रहने वाले जरूरतमंद लोगों को राशन किट वितरित करने की पहल की।
उन्होंने बताया कि इस मौके पर आज 44 लोगों को खाद्य सामग्री दी गई। खाद्य सामग्री प्राप्त करने वाले सभी लोगों ने भुम्याल विकास मंच के सभी सदस्यों का आभार प्रकट किया, संस्था से जुड़े सभी लोगों ने इस नेक कार्य के लिए आगे आकर खुलकर सहयोग किया इसके लिए संस्था के अध्यक्ष दयाल सिंह नेगी ने सभी सदस्यों का आभार प्रकट भी किया। उन्होंने कहा इस महामारी के समय हम सब को एकजुट होकर जरूरतमंदों की मदद करने कि हर सभंव कोशिश करनी चाहिए, और प्रशासन की गाइडलाइन को पालन करते हुए इस महामारी को मात देना होगा। भुम्याल विकास मंच के अध्यक्ष दयाल सिंह नेगी ने कहा हमारी संस्था के सभी सदस्यों का उद्देश्य है कि कोई भी भूखा ना सोए जो लोग सक्षम है, हर तरह से मदद के लिए हर समय सहयोग करने का प्रयास करते रहेंगे। इस नेक कार्य के लिए संस्था के सभी सदस्यों और महासचिव बहादुर सिंह नेगी व सीए मनीष पांडे जी का विशेष सहयोग हमारे इस कार्य के लिए रहा। ज्ञात हो भुम्याल विकास मंच समय-समय पर इस तरह के कार्य करता रहता है। साथ ही क्षेत्र मे शिक्षा एवं स्वास्थ्य कैंप भी समय-समय पर लगाता रहता है।

Share This Post:-

One thought on “जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आया भूम्याल विकास मंच

Leave a Reply to दीनदयाल बन्दूणी 'दीन' Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *