उत्तराखण्डदिल्लीराष्ट्रीय

गढ़वाल हितैषिणी सभा स्थापना दिवस पर सम्मान, संस्कृति और सामाजिक एकजुटता का भव्य उत्सव

गढ़वाल हितैषिणी सभा ने धूमधाम से मनाया स्थापना दिवस समारोह

अमर चंद्र

दिल्ली।दिल्ली एनसीआर की सबसे बड़ी व वरिष्ठ सामाजिक संस्था गढ़वाल हितैषिणी सभा द्वारा 28 दिसंबर, 2025 को वीर चंद्र सिंह गढ़वाली चौक, पंचकुईया रोड, नई दिल्ली स्थित गढ़वाल भवन का स्थापना दिवस समारोह भव्यता एवं अपार जनसमूह की उपस्थिति में धूमधाम से मनाया गया। गढ़वाल भवन, जिसका शिलान्यास 28 दिसंबर, 1958 को तत्कालीन टिहरी सांसद महाराजा मानवेन्द्र शाह द्वारा किया गया था, आज दिल्ली में गढ़वाली समाज की पहचान, गौरव और सामाजिक एकता का प्रतीक बन चुका है तथा समाज की सांस्कृतिक, साहित्यिक, शैक्षणिक एवं सामाजिक गतिविधियों का प्रमुख केंद्र है।

समारोह की मुख्य अतिथि टिहरी सांसद श्रीमती माला राज्य लक्ष्मी शाह रहीं, जबकि दिल्ली विधानसभा के डिप्टी स्पीकर मोहन सिंह बिष्ट, उत्तराखंड के विधायक श्री किशोर उपाध्याय, ले. जनरल (से.नि.) अरविंद सिंह रावत, वरिष्ठ निगम पार्षद वीर सिंह पंवार, निगम पार्षद यशपाल कैंतुरा तथा गढ़वाली कुमाऊंनी जौनसारी अकादमी, दिल्ली सरकार के सचिव श्री संजय गर्ग विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ सभा सचिव देवेश नौटियाल के वैदिक मंत्रोच्चार एवं गढ़वाली कुमाऊंनी जौनसारी अकादमी के सौजन्य से गुंजन कला केंद्र द्वारा प्रस्तुत गणेश वंदना से हुआ। इसके पश्चात घुघुति कला मंच की ओर से लोक कलाकार कोमल राणा नेगी की टीम ने अपने नृत्य और लोकगीतों की मनमोहक प्रस्तुतियों के माध्यम से उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। समारोह का सफल मंच संचालन सभा के महासचिव पवन कुमार मैठानी ने किया। सभा अध्यक्ष सूरत सिंह रावत ने स्वागत भाषण में कहा कि गढ़वाल भवन का स्थापना दिवस समारोह समाज की विरासत, संस्कारों और सामूहिक पहचान को सहेजने का अवसर है।

मुख्य अतिथि श्रीमती माला राज्य लक्ष्मी शाह ने अपने संबोधन में कहा कि गढ़वाल भवन का स्थापना दिवस अपनी जड़ों से जुड़े रहने, सांस्कृतिक विरासत को संजोने और आने वाली पीढ़ियों तक सामाजिक मूल्यों को पहुंचाने का संकल्प है। दिल्ली विधानसभा के डिप्टी स्पीकर श्री मोहन सिंह बिष्ट ने कहा कि उत्तराखंडी समाज को संगठित और एकजुट रहना होगा, तभी समाज सशक्त होकर आगे बढ़ेगा। 2024 बैच के सफल आईएएस अधिकारी प्रदुम्न बिजल्वाण ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि निरंतर मेहनत ही सफलता का मूल मंत्र है।

इस अवसर पर सभा द्वारा अस्सी वर्ष एवं उससे अधिक आयु वर्ग के 21 वरिष्ठ सदस्यों को श्रीदेव सुमन वरिष्ठ सदस्य सम्मान – 2025 से सम्मानित किया गया। सम्मानित वरिष्ठ सदस्यों में 91 वर्षीय श्री मेहताब सिंह रावत, 90 वर्षीय श्रीराम रतुड़ी, 86 वर्षीय श्री लाखीराम डबराल, 80 वर्षीय एडवोकेट धनीराम अंथवाल, 86 वर्षीय डॉ. श्रीकृष्ण सेमवाल तथा 85 वर्षीय श्रीमती सुमित्रा देवी द्विवेदी प्रमुख रूप से शामिल रहीं।

समारोह के दौरान शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण, लोक प्रशासन, पत्रकारिता, उद्यमिता, साहित्य, लोक भाषा, आंचलिक सिनेमा एवं उत्तराखंड आंदोलन के क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली 43 विभूतियों को गढ़-गौरव वीर चंद्र सिंह गढ़वाली सम्मान से सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में प्रमुख रूप से आईएएस प्रदुम्न बिजल्वाण, लोकसभा के पूर्व अतिरिक्त सचिव देवेन्द्र असवाल, सुप्रसिद्ध आयुर्वेदाचार्य मायाराम उनियाल, आंदोलनकारी बृजमोहन उप्रेती, डॉ. शिवानंद डंगवाल, शिक्षाविद मनवर सिंह रावत, टी.सी. भंडारी, रंगकर्मी खुशहाल सिंह बिष्ट, उत्तराखंड की पहली फिल्म निर्देशिका श्रीमती सुशीला रावत, नाटककार डॉ. सतीश कालेश्वरी, पर्यावरणविद विनोद प्रसाद जुगलाण, जयप्रकाश डबराल, साहित्यकार दिनेश ध्यानी, जबर सिंह कैंतुरा, समाजसेवी इंजीनियर नरेंद्र सिंह कठैत, जौनसारी फिल्म निर्माता के.एस. चौहान एवं निर्देशक अनुज जोशी, प्रेस क्लब ऑफ इंडिया के पूर्व अध्यक्ष उमाकांत लखेड़ा, वरिष्ठ पत्रकार पूनम बिष्ट नेगी, यूकेनेशन न्यूज के पत्रकार सुनील नेगी, कुतुब मेल के पत्रकार योगेश भट्ट, अलकनंदा के पत्रकार विनोद ढौंडियाल, आंचल पत्रिका के पत्रकार दीप सिलोड़ी, वायस ऑफ माउंटेन के पत्रकार श्री जगमोहन सिंह रावत, अमर संदेश के पत्रकार अमरचंद, पत्रकार हरीश रावत, उद्यमी मुकेश हिंदवांण, रामलाल उनियाल, जोत सिंह रावत, भजन सिंह रावत, उत्तराखंड सरकार द्वारा चिन्हित आंदोलनकारी हर्षवर्धन खंडूड़ी, डॉ. सुरेशानंद बसलियाल, बृजमोहन सेमवाल, प्रभाकर पोखरियाल, श्री उमेश रावत एवं अरविंद धस्माना प्रमुख रहे।

इस अवसर पर विशेष रूप से उल्लेखनीय रहा कि अमर संदेश समाचारपत्र द्वारा दिल्ली एनसीआर में निवासरत उत्तराखंड प्रवासियों की आवाज को निरंतर अपनी कलम के माध्यम से उठाने तथा देश और दुनिया की खबरों को समय-समय पर प्रकाशित करने के योगदान के लिए अमर संदेश से पत्रकार श्री अमरचंद को भी गढ़-गौरव वीर चंद्र सिंह गढ़वाली सम्मान – 2025 से सम्मानित किया गया।

समारोह में सभा के वरिष्ठ सदस्य श्रीकीरत सिंह रावत, पूर्व अध्यक्ष गंभीर सिंह नेगी, नरेंद्र सिंह नेगी, महावीर सिंह केमवाल, रामचंद्र सिंह भंडार, आंचलिक फिल्म अभिनेता राकेश गौड़, गुंजन कला केंद्र के अध्यक्ष सर्वेश्वर बिष्ट, विदेशों में फंसे समाज के लोगों की सहायता करने वाले रोशन रतुड़ी, महाकौथिग के अध्यक्ष हरीश असवाल, साहित्यकार रमेश घिल्डियाल सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभा उपाध्यक्ष अधिवक्ता शैलेन्द्र सिंह नेगी के धन्यवाद प्रस्ताव के साथ समारोह का सफल समापन हुआ।

Share This Post:-
Post Views: 1 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *