Amar sandesh नई दिल्ली।गेल इंडिया लिमिटेड के चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर संदीप कुमार गुप्ता को लेखा, प्रबंधन और वैश्विक नेतृत्व के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रतिष्ठित ‘सीए ग्लोबल अचीवर अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान 19वें ICAI अवॉर्ड्स 2026 के अवसर पर प्रदान किया गया।
यह गरिमामय समारोह 1 फरवरी 2026 को ग्रेटर नोएडा स्थित इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में आयोजित हुआ, जो WOFA 2.0 कार्यक्रम के अंतर्गत संपन्न हुआ। देश-विदेश से आए उद्योग जगत, वित्त एवं प्रशासनिक क्षेत्र की प्रमुख हस्तियों की उपस्थिति में यह सम्मान प्रदान किया गया।
गौरतलब है कि संदीप कुमार गुप्ता के नेतृत्व में गेल इंडिया लिमिटेड निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है। उनके कार्यकाल में कंपनी ने न केवल अपने व्यावसायिक विस्तार को गति दी है, बल्कि स्वच्छ ऊर्जा, गैस आधारित अर्थव्यवस्था और राष्ट्र की ऊर्जा सुरक्षा को सुदृढ़ करने की दिशा में भी अहम कदम उठाए हैं।
रणनीतिक निर्णय, पारदर्शी प्रबंधन और दूरदर्शी नेतृत्व उनकी कार्यशैली की प्रमुख पहचान रही है।