उत्तराखण्डदिल्लीराष्ट्रीय

समाजसेवा की मिसाल उदय ममगाई राठी का जन्मदिन, सोशल मीडिया पर उमड़ा शुभकामनाओं का सैलाब

Amar sandesh नई दिल्ली। देवभूमि उत्तराखंड के मूल निवासी एवं दिल्ली प्रवासी समाज में अपनी अलग पहचान बनाने वाले समाजसेवी और भारतीय जनता पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता उदय ममगाई राठी का जन्मदिन बड़े उत्साह के साथ मनाया गया।

इस अवसर पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर हजारों लोगों ने उन्हें जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल एवं सफल भविष्य की कामना की‌ शुभकामनाओं का यह सिलसिला दिनभर चलता रहा, जिसमें उनके समर्थक, मित्र, सामाजिक कार्यकर्ता और विभिन्न संगठनों से जुड़े लोग शामिल रहे।श्री राठी स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) से भी वैचारिक रूप से जुड़े रहे हैं, जिससे उनकी सामाजिक और राष्ट्रसेवा की भावना को और मजबूती मिली है

उदय ममगाई राठी को एक ऐसे मिलनसार एवं संवेदनशील व्यक्तित्व के रूप में जाना जाता है, जो हमेशा लोगों के सुख-दुख में उनके साथ खड़े रहते हैं। चाहे किसी जरूरतमंद की मदद हो या सामाजिक कार्यों में सक्रिय भागीदारी,वे हर परिस्थिति में अग्रणी भूमिका निभाते नजर आते हैं।

दिल्ली में प्रवासी उत्तराखंड समाज के बीच उनकी विशेष पकड़ और सम्मान है। वे न केवल उत्तराखंड समाज, बल्कि अन्य समुदायों में भी समान रूप से सक्रिय रहते हुए समाजसेवा की मिसाल पेश कर रहे हैं।

उनकी इसी कार्यशैली और समर्पण के कारण वे क्षेत्र के लोगों के बीच लोकप्रिय हैं और हर वर्ग के लोग उन्हें अपना सच्चा हितैषी मानते हैं। उनके जन्मदिन के मौके पर अमर संदेश समाचार पत्र परिवार ईश्वर से उनके स्वस्थ, दीर्घायु और निरंतर समाजसेवा के पथ पर अग्रसर रहने की प्रार्थना करता है।

Share This Post:-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *