असमउत्तर प्रदेशउत्तराखण्डकर्नाटककारोबारगुजरातगोवाछत्तीसगढ़जम्मू कश्मीरझारखण्डदिल्लीपंजाबराजस्थानराष्ट्रीयहरियाणाहिमाचल प्रदेश

पूर्व सैनिकों को नई उड़ान देने के लिए 20 मार्च को दिल्ली में रोजगार मेला

पूर्व सैनिकों के लिए बड़ी खुशखबरी: दिल्ली में 20 मार्च को लगेगा मेगा रोजगार मेला

Amar sandesh नई दिल्ली। पूर्व सैनिकों को सम्मानजनक रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने और उन्हें नागरिक कार्यबल से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत पुनर्वास महानिदेशालय (डीजीआर), पूर्व सैनिक कल्याण विभाग, रक्षा मंत्रालय द्वारा 20 मार्च 2026 को नई दिल्ली में पूर्व सैनिकों के लिए विशेष रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है।
यह रोजगार मेला भारतीय सेना, नौसेना और वायु सेना के पूर्व सैनिकों को देश के प्रमुख कॉर्पोरेट एवं उद्योग जगत के नियोक्ताओं से जोड़ने के लिए एक सशक्त मंच प्रदान करेगा। इस अवसर पर सुरक्षा, सूचना प्रौद्योगिकी, प्रशासन, लॉजिस्टिक्स, स्वास्थ्य सेवाएं और इंजीनियरिंग जैसे विभिन्न क्षेत्रों की कंपनियां पूर्व सैनिकों को रोजगार के अवसर प्रदान करेंगी।
रक्षा मंत्रालय के पूर्व सैनिक कल्याण विभाग की यह पहल पूर्व सैनिकों के पुनर्वास और कल्याण के प्रति उसकी निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाती है। इस रोजगार मेले का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि पूर्व सैनिकों के अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और तकनीकी कौशल को रोजगार बाजार में उचित पहचान और अवसर मिल सके।
वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान रक्षा मंत्रालय देश के विभिन्न शहरों में पूर्व सैनिकों के लिए कुल 18 रोजगार मेलों का आयोजन कर रहा है। इनमें से 17 रोजगार मेले पहले ही दिल्ली, चेन्नई, अहमदाबाद, लखनऊ, वाराणसी, कोलकाता, सिकंदराबाद, जम्मू, भोपाल, कोच्चि, गुवाहाटी, देहरादून, बेंगलुरु, पुणे और चंडीगढ़ सहित कई प्रमुख शहरों में आयोजित किए जा चुके हैं।
इस रोजगार मेले के माध्यम से पूर्व सैनिकों को नियोक्ताओं के समक्ष अपनी प्रतिभा और अनुभव प्रस्तुत करने का अवसर मिलेगा। वहीं कंपनियों को समर्पित, अनुशासित और कुशल पेशेवरों के साथ जुड़ने का अवसर प्राप्त होगा। नियोक्ता पहले से पंजीकृत उम्मीदवारों के रिज्यूमे देख सकेंगे तथा मेले के दौरान उनके साक्षात्कार और चयन की प्रक्रिया भी कर सकेंगे।
पूर्व सैनिक और नियोक्ता एआई आधारित जॉब प्लेटफॉर्म www.esmhire.com⁠� पर ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। पंजीकरण का लिंक पुनर्वास महानिदेशालय की वेबसाइट www.dgrindia.gov.in⁠� पर भी उपलब्ध है। पूर्व सैनिकों और नियोक्ताओं दोनों के लिए पंजीकरण पूर्णतः निःशुल्क रखा गया है।

यह आयोजन 20 मार्च 2026
समय: सुबह 7:00 बजे से
स्थान: अरावली ऑडिटोरियम, शंकर विहार मेट्रो स्टेशन के पास, दिल्ली कैंट, नई दिल्ली
अधिक जानकारी के लिए संपर्क:
निदेशक (एसई), डीजीआर, dirsedgr@desw.gov.in । फ़ोन: 011-20862532
संयुक्त निदेशक (एसई), डीजीआर seopadgr@desw.gov.in
फ़ोन: 011-20863432

Share This Post:-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *