Post Views: 0
डॉ.विनोद बछेती: सरल स्वभाव, सामाजिक समर्पण और संगठनात्मक क्षमता से बना रहे विशिष्ट पहचान
अमर चंद्र
नई दिल्ली। देवभूमि उत्तराखंड के मूल निवासी तथा देश की राजधानी दिल्ली में प्रवासी उद्यमी, उद्योगपति और समाजसेवी के रूप में अपनी पहचान स्थापित करने वाले भारतीय जनता पार्टी दिल्ली प्रदेश के मंत्री डॉ. विनोद बछेती आज अपनी मेहनत, लगन और समर्पण के बल पर समाज और उत्तराखंड का नाम गौरवान्वित कर रहे हैं। उनका मिलनसार व्यक्तित्व, सरल स्वभाव और समाज के हर वर्ग के साथ खड़े रहने की भावना उन्हें दिल्ली-एनसीआर के सामाजिक और राजनीतिक जीवन में एक विशिष्ट पहचान प्रदान करती है।
डॉ. विनोद बछेती लंबे समय से समाज सेवा से जुड़े हुए हैं। वे दिल्ली पैरामेडिकल इंस्टीट्यूट के माध्यम से युवाओं को सस्ती और गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा शिक्षा उपलब्ध कराने का महत्वपूर्ण कार्य कर रहे हैं। इसके साथ ही वे समाज के लोगों के सुख-दुख में सदैव सहभागी रहते हैं और जरूरतमंदों की सहायता के लिए हर समय तत्पर दिखाई देते हैं।
भारतीय जनता पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता के रूप में डॉ. बछेती संगठन को मजबूत बनाने के लिए निरंतर सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। इसी क्रम में उन्होंने पश्चिम बंगाल में कार्यकर्ताओं के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की, जिसमें 14 मार्च 2026 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रस्तावित विशाल जनसभा की तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में कार्यकर्ताओं ने रैली को ऐतिहासिक और सफल बनाने के लिए पूरे उत्साह और समर्पण के साथ मिलकर कार्य करने का संकल्प भी लिया।
सांस्कृतिक और सामाजिक क्षेत्र में भी डॉ. बछेती की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण रही है। दिल्ली-एनसीआर में वे गढ़वाली, कुमाऊनी और जौनसारी बोली-भाषाओं के संरक्षण और संवर्धन के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। उत्तराखंड की संस्कृति, परंपराओं और सामाजिक मूल्यों को आगे बढ़ाने के साथ-साथ वे अन्य समाजों को भी साथ लेकर चलने में विश्वास रखते हैं।
अपने विनम्र व्यवहार, संगठनात्मक क्षमता और समाज के प्रति समर्पण के कारण डॉ. विनोद बछेती आज उत्तराखंड समाज के साथ-साथ दिल्ली के विभिन्न सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्रों में सम्मानित व्यक्तित्व के रूप में उभरकर सामने आए हैं। समाज सेवा, शिक्षा, संस्कृति और राजनीति के क्षेत्र में उनका योगदान युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनता जा रहा है।
Like this:
Like Loading...
Related