Post Views: 0
रेलवे सुरक्षा व आधुनिकीकरण को बड़ा बढ़ावा: 1,364 करोड़ की परियोजनाएं मंजूर
Amar sandesh नई दिल्ली। भारतीय रेल ने अपने नेटवर्क में सुरक्षा, सिग्नलिंग और संचार व्यवस्था को मजबूत करने के लिए 1,364.45 करोड़ रुपये की कई अहम परियोजनाओं को मंजूरी दी है। इन योजनाओं में इंजनों में ‘कवच’ प्रणाली लगाना, ऑप्टिकल फाइबर नेटवर्क का विस्तार और पैनल इंटरलॉकिंग को इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग में बदलना शामिल है।
दक्षिण रेलवे के 232 इंजनों में कवच लगाने के लिए 208.81 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। वहीं उत्तर रेलवे में 400.86 करोड़ रुपये की लागत से अंबाला, दिल्ली और लखनऊ मंडलों में हजारों किलोमीटर तक ऑप्टिकल फाइबर नेटवर्क बिछाया जाएगा।
उत्तर मध्य रेलवे में 2,196 किलोमीटर मार्ग पर फाइबर नेटवर्क के लिए 176.76 करोड़ रुपये मंजूर हुए हैं। इसके अलावा दक्षिण मध्य रेलवे में 578.02 करोड़ रुपये की लागत से 49 स्टेशनों पर इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग सिस्टम लागू किया जाएगा।
रेलवे का कहना है कि इन परियोजनाओं से सुरक्षा, संचार और सिग्नलिंग व्यवस्था में बड़ा सुधार होगा, जिससे ट्रेनों का संचालन अधिक सुरक्षित और तेज बनेगा।
Like this:
Like Loading...
Related