Uncategorized

जै जिया” का भव्य मंचन 31 मार्च को, उत्तराखंड की लोकगाथा जीवंत होगी दिल्ली में  

अमर चंद्र

नई दिल्ली। उत्तराखंड की समृद्ध लोकसंस्कृति और वीरगाथाओं को राष्ट्रीय मंच पर प्रस्तुत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत “जै जिया” नाटक का मंचन आगामी 31 मार्च 2026 को किया जाएगा। यह नाटक वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के मीडिया कोऑर्डिनेटर मदन मोहन सती द्वारा लिखित पुस्तक पर आधारित है

इस भव्य प्रस्तुति का आयोजन प्रज्ञा आर्ट्स थिएटर ग्रुप, दिल्ली द्वारा किया जा रहा है, जो अपने सशक्त और सामाजिक सरोकारों से जुड़े नाटकों के लिए जाना जाता है।

नाटक “जै जिया” उत्तराखंड की लोककथा और वीरांगना की अदम्य साहस गाथा को मंच पर जीवंत करेगा। यह प्रस्तुति न केवल दर्शकों को भावनात्मक रूप से जोड़ने का प्रयास करेगी, बल्कि पहाड़ी संस्कृति, परंपरा और नारी शक्ति के गौरवशाली इतिहास को भी सामने लाएगी।

इस नाटक की परिकल्पना एवं निर्देशन लक्ष्मी रावत द्वारा किया गया है, जिनके निर्देशन में कलाकारों की टीम इस कहानी को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करेगी।

तिथि: 31 मार्च 2026 (मंगलवार),समय: सायं 6:30 बजे,स्थान: SRC, मंडी हाउस, नई दिल्ली

प्रवेश: निःशुल्क

आयोजकों के अनुसार, यह नाटक कला प्रेमियों, साहित्यकारों और उत्तराखंड की सांस्कृतिक विरासत में रुचि रखने वाले सभी दर्शकों के लिए एक विशेष अवसर होगा।

प्रज्ञा आर्ट्स थिएटर ग्रुप ने सभी दर्शकों से इस सांस्कृतिक आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर उत्तराखंड की इस प्रेरणादायक गाथा का साक्षी बनने की अपील की है।

Share This Post:-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *