डबल इंजन सरकार के गौरवशाली 3 वर्ष पूर्ण होने पर अजय भट्ट ने दी मुख्यमंत्री धामी को बधाई
Amar sandesh दिल्ली।उत्तराखंड में डबल इंजन सरकार के सफलतम तीन वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री एवं नैनीताल से सांसद अजय भट्ट ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने अपने सोशल मीडिया के माध्यम से प्रदेश की जनता, भारतीय जनता पार्टी के कर्मठ कार्यकर्ताओं और मुख्यमंत्री धामी को इस उपलब्धि के लिए सराहा।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की दृढ़ प्रतिबद्धता से उत्तराखंड निरंतर विकास के पथ पर अग्रसर है। यह सरकार राज्य के पुनरुत्थान और नव निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है, जिससे प्रदेश प्रगति और समृद्धि की नई ऊँचाइयों को छू रहा है।
पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं लोकसभा सांसद अजय भट्ट ने विश्वास जताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी के नेतृत्व में उत्तराखंड विकसित भारत के निर्माण में अपनी प्रभावी भूमिका निभाएगा। उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार के तीन वर्षों की यह यात्रा विकास, सुशासन और जनकल्याण की दिशा में एक ऐतिहासिक उपलब्धि है।